कौशल विकास मिशन प्रशिक्षण केंद्र से युवाओं को मिल रहा है रोजगार के अवसर – जगदीश सिंह पटेल

Spread the love

अहरौरा, मिर्जापुर । उत्तर प्रदेश सरकार  द्वारा संचालित कौशल विकास मिशन प्रशिक्षण केंद्र का उद्धघाटन, एस पी एजुकेशनल स्कूल सेमरा भुडकुंडा में सहकारी बैंक के चेयरमैन जगदीश सिंह पटेल ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा नेता हरिशंकर सिंह ,मंडल संयोजक भाजपा सुरेश कुमार सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए जगदीश सिंह पटेल ने कहा कि सरकार  द्वारा चलाए जा रहे शिक्षण प्रशिक्षण मिशन से जुड़ कर  छात्र छात्राओं के साथ युवा पीढ़ी को काफ़ी लाभ मिल रहा है। 

उन्होंने बताया की विद्यालय में इस तरह के प्रशिक्षण कौशल विकास से संबंधित तकनीकी जानकारी निःशुल्क दिया जाएगा कंप्यूटर एजुकेशन और प्राथमिक स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी प्रदान की जाएगी। इसके लिए सरकार की ओर से प्रशिक्षण कर्मी भी केंद्र पर उपलब्ध रहेगे। मुख्य अथिति ने कहा कि इस प्रकार के कौशल विकास मिशन कार्यक्रम कराने से युवाओं को रोजगार के अवसर मिल रहे हैं। आने वाले समय में सरकार द्वारा संचालित अन्य योजनाओं का लाभ भी विद्यालय कैंपस से मिलेगा।  मुख्य अतिथि  द्वारा हाइ स्कूल की परीक्षा में जिले में दूसरा स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा सुप्रिया पटेल को ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया गया।

 एस पी स्कूल के संस्थापक सारनाथ सिंह के द्वारा मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह  और अंगवस्त्रम दे कर स्वागत किया गया प्रबंधक चंद्रमणि सचान ,टी एन सिंह ,विमल कुमार सिंह , राजेश कुमार पटेल, सतेंद्र कुमार सिंह, तेजबली सिंह,दयाराम यादव, हरदेव सिंह,संदीप कुमार सिंह,बृजेश सिंह,जोगेंद्र सिंह सहित स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाएं सहित छात्र और छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का  संचालन स्कूल के प्रधानाचार्य शिवबालक सिंह ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *