मछली मारने गये अधेड को मगरमच्छ ने पकड़ किया लहूलुहान

Spread the love

सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत करगरा मे शनिवार को सुबह 6 बजे मछली पकड़ने गए 60 वर्षीय अधेड को मछली पकड़ने के दौरान आठ फिट लम्बा विशालकाय मगरमच्छ ने अपने जबड़े मे जकड़ लिया मगरमच्छ का निवाला बन रहे अधेड ने शोर मचाया शोर सुन मौके पर गाँव के अरविंद्र, जितन, लालू ने मौके पर पहुंच लाठी डंडे से मगरमच्छ को मारा इस दौरान बुरी तरह जख्मी कर चूका मगरमच्छ अधेड को छोड़ दिया ग्रामीणों ने उसे पानी से निकाल ग्राम प्रधान फूल कुमार को  सूचना  दिया। ग्राम प्रधान की सूचना पर पहुंची 108 एम्बुलेंस ने लहूलुहान बृद्ध को सीएचसी चोपन भर्ती कराया जहाँ उपस्थित डॉक्टर अर्जुन कुमार द्वारा प्रथम उपचार किया गया।
इलाज कर रहे डाक्टर ने बताया कि मगरमच्छ के हमले से लल्लू केवट पुत्र राम प्यारे 60 वर्ष बुरी तरह घायल था टांके लगाए गए है स्थिति गंभीर होने पर बेहतर इलाज के लिए वृद्ध को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *