सोनभद्र। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति की बैठक की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने परिषदीय विद्यालयों में मूलभूत अवस्थापना सुविधाओं के संतृप्तकरण की स्थिति का बिन्दुवार जायजा लिया। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि जिला एवं विकास खण्ड स्तरीय जो टास्क फोर्स का बैठक किया गया है, वह निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष विद्यालयों का निरीक्षण कर उसकी रिपोर्ट समय-समय पर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। इस दौरान उन्होंने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि जनपद के उन विद्यालयों को चिन्हित करें जिसमें बच्चे शिक्षक के आवागमन हेतु रास्ता सुचारू ढंग से नहीं है उसकी सूची उपलब्ध कराये जिससे कि उन विद्यालयों में पहुंचने हेतु सुव्यवस्थित ढंग से रास्ते का निर्माण कराया जा सकें।
बैठक के दौरान विद्यालयों के छात्रों के डिजिटल उपस्थिति की समीक्षा की गयी, समीक्षा में घोरावल व दुद्धी में उपस्थिति का प्रतिशत कम पाये जाने पर जिलाधिकारी ने खण्ड शिक्षा अधिकारी दुद्धी व घोरावल को स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिये। इस दौरान जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद में विद्यालयों में सी0सी0टी0वी0 कैमरे लगाने की व्यवस्था सुनिश्चित करायी जाये प्रारम्भ में दो सौ विद्यालयों में सी0सी0टी0वी0 कैमरे लगाये जाये उसके पश्चात अन्य विद्यालयों में भी सी0सी0टी0वी0 कैमरे सुरक्षा की दृष्टि से लगाये जाये। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि कस्तूरबा गॉधी आवासीय बालिका विद्यालय में छात्राओं के पठन-पाठन एवं खान-पान आदि व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में जानकारी ली और निर्देशित किया कि कस्तूरबा गॉधी आवासीय बालिका विद्यालय में छात्राओं को सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं निर्धारित समय पर उपलब्ध करायी जाये।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि स्वच्छता अभियान के तहत सप्ताह में एक दिन साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करायी जाये और विद्यालयों में बच्चों के पठन पाठन हेतु टाइम टेबल निर्धारित करते हुए विभिन्न कक्षों में लगाया जाये। बैठक में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनन्द पाण्डेय, जिला समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह भदौरिया, डी0सी0एन0आर0एल0एम0 सरिता सिंह, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह संबंधित गण उपस्थित रहे।
जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति की समीक्षा बैठक सम्पन्न, डिजिटल उपस्थिति एवं सीसीटीवी व्यवस्था पर डीएम ने दिए सख्त निर्देश
