हाजीपुर – यात्रियों की अत्याधिक भीड़ के मद्देनजर उनकी सुविधा हेतु डीडीयू-गया-गोमो- धनबाद-आसनसोल के रास्ते कानपुर सेंट्रल एवं आगरा कैंट से कोलकाता के लिए एक-एक जोड़ी स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है जिनका विवरण निम्नानुसार है –
- गाड़ी सं. 04157/04158 कानपुर-कोलकाता-कानपुर स्पेशल – गाड़ी सं. 04157 कानपुर-कोलकाता एक्सप्रेस दिनांक 28.07.26 से 29.09.26 तक प्रत्येक मंगलवार को कानपुर सेंट्रल 08.00 बजे खुलकर 14.15 बजे डीडीयू, 15.35 बजे सासाराम, 17.30 बजे गया, 18.45 बजे कोडरमा, 19.45 बजे पारसनाथ, 20.05 बजे गोमो, 20.40 बजे धनबाद सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन 04.05 बजे कोलकाता पहुंचेगी । वापसी में गाड़ी सं. 04158 कोलकाता-कानपुर स्पेशल दिनांक 29.07.26 से 30.09.26 तक प्रत्येक बुधवार को कोलकाता से 07.25 बजे खुलकर 12.45 बजे धनबाद, 13.05 बजे गोमो, 13.25 बजे पारसनाथ, 14.15 बजे कोडरमा, 15.45 बजे गया, 17.15 बजे सासाराम, 18.30 बजे डीडीयू सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन 01.25 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी । इस स्पेशल में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 04, शयनयान श्रेणी के 09 तथा साधारण श्रेणी के 08 कोच होंगे ।
- गाड़ी सं. 01911/01912 आगरा कैंट-कोलकाता-आगरा कैंट स्पेशल – गाड़ी सं. 01911 आगरा कैंट-कोलकाता एक्सप्रेस दिनांक 30.07.26 से 24.09.26 तक प्रत्येक गुरुवार को आगरा कैंट से 03.40 बजे खुलकर 14.15 बजे डीडीयू, 15.35 बजे सासाराम, 17.30 बजे गया, 18.45 बजे कोडरमा, 19.45 बजे पारसनाथ, 20.05 बजे गोमो, 20.40 बजे धनबाद सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन 04.05 बजे कोलकाता पहुंचेगी । वापसी में गाड़ी सं. 09112 कोलकाता-आगरा कैंट स्पेशल दिनांक 31.07.26 से 25.09.26 तक प्रत्येक शुक्रवार को कोलकाता से 07.25 बजे खुलकर 12.45 बजे धनबाद, 13.05 बजे गोमो, 13.25 बजे पारसनाथ, 14.15 बजे कोडरमा, 15.45 बजे गया, 17.15 बजे सासाराम, 18.30 बजे डीडीयू सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन 08.00 बजे आगरा कैंट पहुंचेगी । इस स्पेशल में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 02, शयनयान श्रेणी के 10 तथा साधारण श्रेणी के 04 कोच होंगे ।
इसके साथ ही पटना और अहमदाबाद के मध्य चलायी जा रही स्पेशल ट्रेन का भी एक और फेरा चलाने का निर्णय लिया गया है। दिनांक 29.07.2026 को अहमदाबाद से पटना के लिए गाड़ी सं. 09447 अहमदाबाद-पटना स्पेशल तथा दिनांक 31.07.2026 को पटना से अहमदाबाद के लिए गाड़ी सं. 09448 पटना-अहमदाबाद स्पेशल का भी परिचालन किया जाएगा ।
