हिंडालको महान की स्विमिंग प्रतियोगिता में दिखा जोश, 40वर्ष के ऊपर पुरुष वर्ग में सीएसआर एवं जनसंपर्क प्रमुख संजय सिंह रहे अव्वल

Spread the love

,सिंगरौली। हिंडालको महान टाउनशिप में रविवार को आयोजित स्विमिंग प्रतियोगिता रोमांच और उत्साह से भरपूर रही। हिंडालको महान टाउनशिप स्पोर्ट्स कमेटी द्वारा आयोजित महान टाउनशिप स्विमिंग प्रतियोगिता-2026 में 5 वर्ष से 60 वर्ष तक के 130 प्रतिभागियों ने अपनी तैराकी का हुनर दिखाया। पुरुष एवं महिला वर्ग की आठ आयु श्रेणियों में हुए मुकाबलों में प्रतिभागियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला।

हिंडालको प्रबंधन कर्मचारियों एवं उनके परिवारों में स्वस्थ और सक्रिय जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नियमित रूप से खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन करता है। इसी सोच के तहत आयोजित प्रतियोगिता में बच्चों से लेकर वरिष्ठ प्रतिभागियों तक ने पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ हिस्सा लिया। 5 से 8 वर्ष (मिक्स्ड) वर्ग में आयांश कुमार ठाकुर (गरुड़ा) प्रथम, अरित्रिक दास (शक्ति) द्वितीय तथा कियारा सोनी (गरुड़ा) तृतीय रहे। बालक 8 से 12 वर्ष (सब-जूनियर) वर्ग में रणवीर सिंह (प्रहार) प्रथम, उज्ज्वल चौबे (तेजस) द्वितीय एवं वैभव मिश्रा (वज्र) तृतीय रहे। बालिका वर्ग में गीतांजलि लिनू (तेजस) प्रथम, राधिका तोमर (वज्र) द्वितीय तथा आयुषी त्रिपाठी (शक्ति) तृतीय रहीं।

बालक 12 से 16 वर्ष (जूनियर) वर्ग में आदित भारद्वाज (शक्ति) प्रथम, शुभ चौबे (तेजस) द्वितीय तथा पृथ्वी सिंह (प्रहार) तृतीय रहे। वहीं बालिका वर्ग में भविष्या लोढ़ी (गरुड़ा) प्रथम, मिली (तेजस) द्वितीय एवं साक्षी सिंह (वज्र) तृतीय रहीं। पुरुष 16 से 40 वर्ष (सीनियर) वर्ग में सिद्धार्थ (तेजस) ने पहला स्थान हासिल किया। धीरेंद्र कुमार (प्रलय) दूसरे और सिद्धार्थ सिंह राठौर (वज्र) तीसरे स्थान पर रहे। 40 वर्ष से अधिक पुरुष वर्ग में हिंडालको महान के CSR/जनसंपर्क प्रमुख संजय सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। इस वर्ग में सनत कुमार पटेल (शक्ति) दूसरे तथा बीरेंद्र पांडेय (प्रहार) तीसरे स्थान पर रहे। 16 वर्ष से अधिक महिला वर्ग में प्रिया राठौर (वज्र) प्रथम, मान्या मिश्रा (वज्र) द्वितीय तथा ऋतु कोष्ठी (शक्ति) तृतीय रहीं।

प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को महान आइडल-2026 समारोह में प्रमाण-पत्र  देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित कर्मचारियों एवं परिजनों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

इकाई प्रमुख लिनु पंचमन ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि बेहतर स्वास्थ्य, अनुशासन और सकारात्मक सोच का आधार हैं। उन्होंने कहा कि हिंडालको महान कर्मचारियों और उनके परिवारों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देता है। ऐसे आयोजन सभी आयु वर्ग के लोगों को फिट रहने और खेल संस्कृति से जुड़ने के लिए प्रेरित करते हैं। मानव संसाधन प्रमुख डॉ. विवेकानंद मिश्रा ने कहा कि स्वस्थ कर्मचारी ही किसी भी संस्थान की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। खेल गतिविधियां न केवल तनाव कम करती हैं, बल्कि टीम भावना, आत्मविश्वास और कार्यक्षमता को भी बढ़ाती हैं। उन्होंने कहा कि हिंडालको महान भविष्य में भी कर्मचारियों एवं उनके परिवारों के लिए इस प्रकार की खेल एवं स्वास्थ्यवर्धक गतिविधियों का निरंतर आयोजन करता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *