एकेडमिक रिसर्च सोसायटी करेगी यूपी बोर्ड में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित 

Spread the love

देवरिया बाजार (अंबेडकर नगर) विधान सभा क्षेत्र आलापुर अन्तर्गत एकेडमिक रिसर्च सोसायटी अंबेडकर नगर सत्र 2025/2026 मे हाईस्कूल एवं इण्टर मीडियेट परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित करने एवं छात्रवृत्ति योजना का लाभ देने का फैसला लिया है। प्रेस वार्ता में उक्त जानकारी देते हुए संस्था के निदेशक डा, पवन कुमार तिवारी ने बताया कि संस्था प्रतिभा अलंकरण समारोह मेंआचार्य नरेन्द्र देव शिक्षक सम्मान समारोह के साथ जिले के उन छात्र छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने हाईस्कूल एवं इण्टर में सर्वाधिक नम्बर प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। ऐसे छात्र छात्राओं को 7 सितम्बर को रामशब्द स्मृति पीजी कॉलेज बिशुनपुर बजदहा प्रतिभा अलंकरण समारोह में सम्मानित किया जाएगा। संस्था हाईस्कूल के 6 छात्र छात्राओं को 2वर्ष तक 500 रुपए मासिक एवं इण्टर मीडिएट के 3 छात्र छात्राओं को 1000 रुपए एक वर्ष तक पंडित राम मनोरथ त्रिपाठी स्मृति छात्रवृत्ति प्रदान करेगी। डा, पवन कुमार तिवारी ने बताया कि अंबेडकर नगर के श्रेष्ठ माध्यमिक शिक्षको को आचार्य नरेन्द्र देव स्मृति अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा जिसे नियमित रूप से जारी रखा जायेगा। साथ ही साथ अन्य श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं तथा उच्च परिणाम देने वाले विद्यालयों के प्राचार्य एवं प्रबन्ध तन्त्र को सम्मानित करने की योजना बनाई गई है। इस दौरान कृष्ण कुमार त्रिपाठी, मनीष मिश्रा, योगेन्द्र तिवारी, वरिष्ठ अधिवक्ता एवं प्रबंधक ओमकारनाथ मिश्रा, अजीत कुमार तिवारी, एवं चन्द्र कार्तिकेय तिवारी के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई समाचार पत्रों के संवाददाता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *