एनटीपीसी कहलगाँव ने सीएसआर के तहत जहानबी चौक पर हाई मास्ट लाइट की चालू 

Spread the love

भागलपुर। आगामी श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं एवं आमजन की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए एनटीपीसी कहलगाँव ने अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) पहल के अंतर्गत भागलपुर जिले के नवगछिया स्थित जहानबी चौक पर हाई मास्ट लाइट को पुनः चालू कर दिया है।

हाई मास्ट लाइट के पुनर्संचालन से क्षेत्र में रात्रिकालीन प्रकाश व्यवस्था बेहतर होगी, जिससे मेले के दौरान बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं एवं राहगीरों की आवाजाही अधिक सुरक्षित और सुगम हो सकेगी। स्थानीय लोगों ने एनटीपीसी कहलगाँव की इस समयोचित पहल की सराहना करते हुए संस्था के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि एनटीपीसी कहलगाँव अपने विभिन्न सीएसआर कार्यक्रमों के माध्यम से भागलपुर जिले के सामाजिक विकास एवं जनकल्याण के लिए निरंतर महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *