2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा,बूथ स्तर पर संगठन सक्रिय करने पर जोर

Spread the love

सोनभद्र । भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर शुक्रवार को जिला पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्ष/मंडल महामंत्रियों के साथ आगामी कार्यक्रमों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि जिला प्रभारी अनिल सिंह उपस्थित रहे।
बैठक का शुभारंभ पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल ने की तथा संचालन जिला महामंत्री अशोक मौर्या ने किया।
जिला प्रभारी अनिल सिंह ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव-2027 को ध्यान में रखते हुए अभी से तैयारी शुरू करनी होगी। पार्टी का मुख्य लक्ष्य बूथ स्तर पर संगठन को सक्रिय करना है। संगठन ही हमारी शक्ति है। बूथ को मजबूत किए बिना चुनाव नहीं जीता जा सकता। भाजपा जिलाध्यक्ष नन्द लाल ने कहा कि संगठन ही सर्वोपरि है। जनता के भरोसे ही पार्टी देश भर में सरकार के रूप में सेवा दे रही है। कार्यकर्ताओं को बूथ और पन्ना प्रमुख को सक्रिय करना होगा। सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को अपनी जिम्मेदारी निभानी है। 
इस अवसर पर उपस्थित रहे उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति आयोग जीत सिंह खरवार, अजीत रावत, पूर्व सांसद नरेन्द्र सिंह कुशवाहा, अमरेश पटेल, विशाल पाण्डेय, बृजेश श्रीवास्तव, महेश्वर चन्द्रवंशी, सरजू बैसवार, मनोज मिश्रा, संतोष शुक्ला, शारदा खरवार, मणिकर्णिका कोल, मंजू गिरी, सुषमा गोंड, प्रसन्न पटेल, अनिल सिंह, प्रमिला जायसवाल, रजनीश रघुवंशी, कैलाश तिवारी, बलराम सोनी, मीनू चौबे, विनय श्रीवास्तव, रामबली मौर्या, योगेन्द्र बिन्द, मनीष पटेल सहित मण्डल अध्यक्ष एवं मण्डल प्रभारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *