जन समस्याओं के संबंध में राज्यपाल को संबोधित 9 सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा

Spread the love

सोनभद्र। समाजवादी अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व राज्य मंत्री व्यास जी गौड़ के नेतृत्व में जनपद सोनभद्र की मूलभूत आदिवासी एवं जन समस्याओं के संबंध में 9 सूत्रीय ज्ञापन महामहिम राज्यपाल उत्तर प्रदेश लखनऊ के नाम जिलाधिकारी सोनभद्र को दिया गया।
 पूर्व राज्य मंत्री व्यास जी गौड़ ने कहा कि जिले के विधानसभा 401 रावर्ट्सगंज के विकास खंड नगवां एवं कोन ब्लॉक के तरिया क्षेत्र में भारी पैमाने पर आडानी एवं कंपनियों द्वारा आदिवासियों की जमीन व जंगल को कब्जा कर अत्याचार किया जा रहा है। जिस पर रोक लगाया जाए और आदिवासियों को घर एवं जमीन से बेदखल न किया जाए। बालू एवं पत्थर खदान में दुर्घटना में मृत्यु श्रमिकों का सीबीआई जांच कराई जाए एवं श्रमिकों का ठेकेदार द्वारा एक करोड रुपए का जीवन बीमा कराया जाए जनपद बड़ा आबादी आदिवासी का है। संविधान द्वारा दिया गया आरक्षण जनजाति के संख्या के आधार पर दो प्रतिशत देने का प्रविधान है यही प्रविधान नौकरियों में भी जनजाति के लिए है जबकि पूरे प्रदेश के जनजातियों के जनसंख्या का 20 प्रतिशत से ऊपर आबादी अकेले जनपद में है। यह आंकड़ा 2011 की जनगणना के आधार पर है। इस हिसाब से भी 131 सीट कम से कम प्रधानों का बनता है और 2021 के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मात्र 28 सीट प्रधान को जनजाति के लिए आरक्षित किया गया था। जनपद के किसानों की समस्याओं को देखते हुए पर्याप्त मात्रा में यूरिया डीएपी खाद की व्यवस्था किया जाए और प्राइवेट दुकानदारों द्वारा मनमाने दाम पर किसानों को खाद दिया जा रहा है उस पर रोक लगाया जाए। जनपद सोनभद्र में हर घर जल योजना के तहत सभी सड़कों को खोद कर छोड़ दिया गया है। उसे तत्काल मरम्मत कराया जाए और समाजवादी पार्टी की सरकार में शासन एवं विधायक निधि द्वारा कराए गए कार्यों का शिलापट को हटाकर उसे नया कार्य दिखा कर शीलापट लगाया जा रहा है। उस पर तत्काल रोक लगाया जाए। इस मौके पर जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव, पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा, रमेश चंद्र दुबे, राजेंद्र सिंह पटेल, रविंद्र बहादुर सिंह पटेल, आजाद राय, मोहम्मद शईद कुरैशी, अनिल कुमार यादव, रवि कुमार गौड,़ विजय यादव, अनिल प्रधान, अशोक पटेल, सरदार पारब्रह्म सिंह, विजय शंकर जायसवाल, बबलू धांगर, अवध नारायण यादव, जुबेर आलम, डॉक्टर लोकपति सिंह पटेल, त्रिपुरारी गौड़, डॉ0केडी सिंह पटेल, सत्यम पांडे, हिदायत उल्ला खान, प्रमोद, विनीत, सरोज, सूरज मिश्रा, कामरान खान, राजेश गौड़ विवेक पटेल, विमलेश पटेल, राजेश, अमृत लाल यादव आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *