सोनभद्र। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सदर विधायक भूपेश चौबे ने ‘एक पेड़ मां के नाम‘ अभियान के तहत चुर्क-घुर्मा नगर पंचायत के वार्ड संख्या-5 स्थित शिव मंदिर परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों के साथ पौधे लगाकर उन्हें संरक्षित रखने का संकल्प भी दिलाया।
विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व बन गया है। यदि आज हम प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे, तभी आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि ‘एक पेड़ मां के नाम‘ अभियान केवल पौधारोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मातृत्व, प्रकृति और संस्कृति के प्रति सम्मान का सशक्त संदेश भी देता है। उन्होंने लोगों से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाने और उसकी देखभाल करने का आह्वान करते हुए कहा कि जनभागीदारी से ही हरित और समृद्ध भारत का संकल्प साकार होगा। कार्यक्रम में नगर पंचायत चुर्क-घुर्मा की चेयरमैन मीरा यादव, भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश यादव, नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अमित कुमार सरोज, मंडल अध्यक्ष दिलीप चौबे , जयराम वर्मा, पूर्व मीडिया प्रभारी अनूप तिवारी नगर महामंत्री अनूपम तिवारी, दीपचंद महतो, अरुण सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी, क्षेत्रीय वन अधिकारी अभिषेक यादव सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
पर्यावरण बचाना हम सभी की जिम्मेदारी – विधायक भूपेश चौबे
