पर्यावरण बचाने के लिए वृक्षारोपण  जरूरी – राम निहोर यादव

Spread the love

सोनभद्र। समाजवादी युवजन सभा की मासिक बैठक वीर लोरिक पत्थर मारकुंडी पर की गई।  बैठक के दौरान बताया कि सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आह्वान पर समाजवादी पार्टी जनपद सोनभद्र में 1 से 7 जुलाई,2026 तक पीडीए पेड़ लगाने का महा अभियान चला रही है। जिसके तहत सोमवार को विधानसभा ओबरा के वीर लोरिक पत्थर के प्रांगण में वृक्षारोपण किया गया। सपा जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि इस समय जनपद सोनभद्र में पर्यावरण संकट से निपटने के लिए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशानुसार पौधा रोपण समय की सबसे बड़ी जरूरत है। यदि प्रत्येक व्यक्ति एक पौधा लगाकर उसकी देख भाल करें तो आने वाली पीढियां को स्वच्छ एवं सुरक्षित हवा मिल सकती है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजवादी युवजन सभा के जिला अध्यक्ष बबलू धागर ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ महंगाई बेरोजगारी शिक्षा किसानों को फसलों का उचित मूल्य आरक्षण से जुड़े मुद्दों तथा जल संचय जमीन के संरक्षण को लेकर जागरण अभियान भी चलाया जा रहा है।  बैठक की अध्यक्षता बबलू धांगर एवं संचालन अमृतलाल यादव ने किया। इस मौके पर जिला महासचिव मोहम्मद सईद कुरैशी, डॉक्टर लोकपति सिंह पटेल, त्रिपुरारी गोंड़, इलियास, रमेश, लल्लू, राहुल, प्रमोद, शिव शंकर पासवान, अशोक जायसवाल, पप्प,ू लक्ष्मण, कृष्णा आदि सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *