नौगढ। वन महोत्सव 2026 में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत रविवार को जय मोहनी रेंज के तहसील परिसर नौगढ़ में पौधारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया ।
कार्यक्रम में विकास मित्तल द्वारा हरिशंकरी का पौधा तहसीलदार राहुल सिंह द्वारा बरगद का पौधा रोपण किया गया ।परिसर में पीपल बरगद नीम हरिशंकरी सहित 50 छायादार एवं फलदार प्रजाति के वृक्ष लगाए गए ।वन क्षेत्र अधिकारी अमित श्रीवास्तव ने बताया कि मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर प्रत्येक जिले में वन महोत्सव अभियान चलाया जा रहा है जय मोहनी रेंज में अब तक 5000 और रोपण किया जा चुका है हमारा लक्ष्य केवल पौधा लगाना ही नहीं लगाए गए पौधों को समय पर देखभाल उनकी हिफाजत करना जिम्मेदारी है क्योंकि पौधा ही हमारे जीवन की अमूल धरोहर है कम से कम प्रत्येक व्यक्ति एक पेड़ अवश्य लगे और उसकी समय समय पर देखभाल अवश्य करे।
इस कार्यक्रम में भाजपा प्रतिनिधि देवेंद्र साहनी, मंडल अध्यक्ष सर्वजीत खरवार एवं अन्य जनप्रतिनिधि और वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित रहे।
