बीआरबीसीएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी का पदभार  ए.जे. राजकुमार ने संभाला

Spread the love

औरंगाबाद।बीआरबीसीएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में  ए.जे. राजकुमार ने कार्यभार ग्रहण किया। वर्ष 1995 में एनटीपीसी में कार्यकारी प्रशिक्षु के रूप में अपने करियर की शुरुआत करने वाले  राजकुमार को विद्युत उत्पादन एवं परियोजना प्रबंधन के क्षेत्र में लगभग तीन दशकों का समृद्ध अनुभव प्राप्त है।

बीआरबीसीएल का दायित्व संभालने से पूर्व  राजकुमार एनटीपीसी विंध्याचल में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे थे। अपने लंबे एवं सफल कार्यकाल के दौरान उन्होंने एनटीपीसी की प्रमुख परियोजनाओं, तालचेर कनिहा, वल्लूर तथा रामागुंडम में विभिन्न महत्वपूर्ण भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दी हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *