मोहम्मद अंज़ार आलम ने एमसीएल में निदेशक (वित्त) का अतिरिक्त प्रभार ग्रहण किया

Spread the love

संबलपुर, । मोहम्मद अंज़ार आलम ने महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (एमसीएल) में निदेशक (वित्त) का अतिरिक्त प्रभार ग्रहण किया है। वर्तमान में वे ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) में निदेशक (वित्त) के पद पर कार्यरत हैं तथा वित्तीय प्रबंधन के क्षेत्र में 31 वर्षों से अधिक का समृद्ध अनुभव रखते हैं। इससे पूर्व उन्होंने राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (आरआईएनएल) में वित्त, आंतरिक लेखा परीक्षा, सूचना प्रौद्योगिकी एवं परिचालन सहित विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है।

 आलम बीआईटी सिंदरी, पांडिचेरी विश्वविद्यालय तथा आईआईएम कोलकाता (पीजीपीईएक्स) के पूर्व छात्र हैं। उन्होंने वैश्विक संसाधन अधिग्रहण, अंतरराष्ट्रीय खनन परियोजनाओं के वित्तीय मूल्यांकन तथा इंटरनेशनल कोल वेंचर्स लिमिटेड (आईसीवीएल) के गठन जैसी रणनीतिक पहलों में उल्लेखनीय योगदान दिया है। इसके अतिरिक्त, उन्होंने कंपनी में डिजिटल परिवर्तन की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए वेतन प्रसंस्करण हेतु केंद्रीकृत ऑनलाइन भुगतान प्रणाली तथा कोयला उपभोक्ताओं के लिए ऑनलाइन पेपरलेस रिफंड प्रणाली जैसी प्रमुख पहलों का सफल नेतृत्व किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *