औरंगाबाद।बीआरबीसीएल में 27 जून 2026 को बालिका सशक्तीकरण अभियान – 2026 का समापन समारोह गरिमापूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बीआरबीसीएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी दीपक रंजन देहुरी एवं संगीनी लेडीज क्लब की अध्यक्षा सुचेता रे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
एक माह तक चले इस अभियान के समापन अवसर पर प्रतिभागी बच्चियों ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। इसके पश्चात बच्चियों को भावभीनी विदाई दी गई।
अपने संबोधन में देहुरी ने बच्चियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए निरंतर सीखने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।वहीं सुचेता रे ने बच्चियों का उत्साहवर्धन करते हुए आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को साकार करने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के अंत में बालिका सशक्तीकरण अभियान – 2026 की नोडल अधिकारी नलिनी मिश्रा ने मुख्य अतिथियों,विभागाध्यक्षों तथा अभियान के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी विभागों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
