चंदौली के 2 लाख से अधिक किसानों के खातों में पहुंची किसान सम्मान निधि की 23वीं किश्त, KVK और विकास खंडों में हुआ लाइव प्रसार

Spread the love

चंदौली। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत आज जनपद के किसानों के लिए एक बड़ा दिन रहा। 20 जून 2026 को माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा दोपहर 03:45 बजे तारकेश्वर, हुगली (पश्चिम बंगाल) से योजना की *23वीं किश्त* देश के करोड़ों किसानों के खातों में वर्चुअली जारी की गई। इसी कड़ी में जनपद चंदौली के कुल *2,00,275 पात्र किसानों* के बैंक खातों में भी किसान सम्मान निधि की राशि सीधे हस्तान्तरित (डीबीटी) की गई।

 *जनपद स्तर पर हुआ सीधा प्रसारण*

प्रधानमंत्री जी के इस भव्य राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम और उनके संबोधन को किसानों तक पहुंचाने के लिए जनपद स्तर पर व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई थीं। जनपद के कृषि विज्ञान केंद्र (KVK), समस्त विकास खंडों (ब्लॉकों) और सभी ग्राम पंचायतों के पंचायत भवनों में माननीय प्रधानमंत्री जी के उद्बोधन के लाइव प्रसारण की व्यवस्था की गई, जहां भारी संख्या में स्थानीय किसान उपस्थित रहे। इस अवसर पर माननीय जिला उपाध्यक्ष ने सम्मान निधि पाने वाले सभी किसान भाई-बहनों को बधाई दी और केंद्र सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना को किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम बताया।

कार्यक्रम के दौरान जानकारी देते हुए *उप कृषि निदेशक भीमसेन* ने बताया कि जनपद के सभी पात्र किसानों के खातों में सुचारू रूप से राशि भेज दी गई है और जिन किसानों को ई-केवाईसी या अन्य तकनीकी कारणों से दिक्कत आ रही है, वे अपने ब्लॉक या कृषि विभाग के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री अशोक उपाध्याय,  डॉ० नरेन्द्र रघुवंशी (अध्यक्ष, कृषि विज्ञान केंद्र, चंदौली), भूमि संरक्षण अधिकारी, चंदौली, डॉ० अभयदीप गौतम (वैज्ञानिक, केवीके), मानसिंह (अवर अभियंता), अरुण कुमार यादव (विषय वस्तु विशेषज्ञ), अमित कुमार प्रजापति (प्राविधिक सहायक), श्री सिद्धार्थ (बीटीएम, विकास खंड चंदौली, कृषि विभाग)इसके साथ ही क्षेत्र के प्रगतिशील कृषक जैसे संतोष गिरी, राजनाथ, कालीचरण यादव, अशोक सिंह एवं भारी संख्या में अन्य स्थानीय किसान उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *