दुद्धी को जिला बनाए जाने को लेकर प्रदर्शन जारी

Spread the love

दुद्धी,सोनभद्र। मुंसिफ कोर्ट गेट पर दुद्धी को जिला बनाओ,  विकास कराओ के सपने को पूर्ण कराए जाने के दृढ़ संकल्पित इरादे के साथ दुद्धी को जिला बनाओ संघर्ष मोर्चा के बैनर तले कई  दशकों से चली आ रही  मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया गया। वक्ताओं द्वारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शीघ्र दुद्धी को जिला बनाए जाने की मांग किया है कई प्रान्तों से घिरा दुद्धी जिला बनाए जाने से जहां एक और सरकार की विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ को जोड़ने वाली दुद्धी ‘जिला बन जाने से सरकार के महत्वपूर्ण उपलब्धि होगी वही अति पिछड़े आदिवासीय बाहुल्य क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हो सकेगा।  कई दशकों से चली आ रही मांग हमारा जिला कहां बनेगा सोन नदी के दक्षिण में के नारे को मूर्त रूप ले सकेगा। शनिवार को आंदोलन में प्रमुख रूप से वरिष्ठ अधिवक्ता प्रभु सिंह एडवोकेट, विष्णु कांत तिवारी एडवोकेट, जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट, जीवन राम चन्द्रवंशी, वीरेंद्र कुमार अग्रहरी, आदर्श कुमार जायसवाल, अभिनव कुमार, संजय  यादव, शिव सागर गुप्ता, ओमप्रकाश, राकेश कुमार अग्रहरी, सुभेष कुमार मौर्य, राजेंद्र सिंह चन्द्रवंशी, अमरावती देवी आदि मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *