सांसद वीरेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति “दिशा” की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न

Spread the love

बैठक में जनपद चन्दौली के विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की सघन समीक्षा की गई 

चन्दौली। कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (‘दिशा’) की उच्च स्तरीय बैठक माननीय सांसद वीरेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में जनपद के विकास को गति देने, केंद्र व राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को धरातल पर उतारने तथा जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक की शुरुआत पिछली बैठक में लिए गए निर्णयों और उन पर हुई कार्रवाई की समीक्षा से हुई। इस अधूरी सांसद वीरेन्द्र सिंह ने पिछली बैठक के एजेंडे में शामिल जनसमस्याओं और अधूरे पड़े विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट मांगी, तो कई विभागों के अधिकारी संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। सड़क निर्माण, पेयजल आपूर्ति और विद्युत विभाग से जुड़े मामलों पर अधिकारियों द्वारा टालमटोल भरा रवैया अपनाने और गोलमोल जवाब देने पर सांसद ने गहरी नाराजगी व्यक्त की।

​इस समीक्षा बैठक में सांसद ने विभिन्न विभागों के कार्य प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने कड़े निर्देश देते हुए कहा कि विकास कार्यों में किसी भी स्तर पर शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निर्माण कार्यों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए, ताकि आम जनता को योजनाओं का समय पर लाभ मिल सके।

 सांसद श्री सिंह ने कहा विकास योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पारदर्शी तरीके से पहुँचना चाहिए। अधिकारी जनप्रतिधियों के साथ समन्वय बनाकर समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें। बैठक के दौरान अधूरी सड़कों और निर्माण परियोजनाओं को तेज गति से पूरा करने के निर्देश दिए गए। गर्मी के मौसम को देखते हुए ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में सुचारू बिजली आपूर्ति और हर घर जल योजना की समीक्षा की गई। आयुष्मान भारत, पीएम आवास योजना और किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता बरतने पर जोर दिया गया।

बैठक में मुख्य रूप से जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY), स्वास्थ्य सेवाएं, कृषि एवं किसान कल्याण और शिक्षा विभाग से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा की गई। माननीय सांसद ने निर्देश दिया कि ग्रामीण क्षेत्रों में टूटी सड़कों की मरम्मत और हर घर नल से जल योजना के कार्यों में तेजी लाई जाए। उन्होंने धान की नर्सरी तैयार करने हेतु नहरों में पानी छोड़ने के निर्देश देते हुवे कहा ही अगर किसानोस को समय से पानी नहीं दिया जाएगा तो ओ अपनी आगामी खेती के लिए नर्सरी कैसे तैयार कर पाएंगे। मा सांसद जी ने किसानों के खेती के लिए पर्याप्त मात्रा में बीज,कीटनाशक तथा खाद उपलब्ध रखे ताकि किसी भी किसान भाई को इसके लिए परेशान न होना पड़े। बैठक के दौरान सांसद राबर्ट्सगंज छोटेलाल, राज्य सभा सांसद श्रीमती साधना सिंह व श्रीमती दर्शाना सिंह ने भी जनता से जुड़ी समस्याओं से अवगत कराते हुए संबंधित को निस्तारण के निर्देश दिए गए। इस तरह  विधायक सैयदराजा सुशील सिंह,विधायक चकिया कैलाश आचार्य तथा विधायक सकलडीहा प्रभु नारायण यादव ने अपने अपने क्षेत्रों की जनसमस्याओं से अवगत करते हुए तत्काल निस्तारण के निर्देश संबंधित को दिए। बैठक में जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग, मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साई सहित जनपद के समस्त आला प्रशासनिक अधिकारी, ब्लॉक प्रमुख एवं अन्य सम्मानित जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *