कृषि विज्ञान केंद्र में योग सप्ताह का भव्य शुभारंभ, स्वस्थ वृद्धावस्था पर दिया गया जोर

Spread the love

योग से ही निरोगी काया संभव – सांसद, श्रीमती दर्शना सिंह

चन्दौली। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में सात दिवसीय ‘योग सप्ताह’ (15 जून से 21 जून) का गरिमामयी शुभारंभ हुआ। इस वर्ष योग सप्ताह का मुख्य विषय “स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग” रखा गया है। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि सांसद, राज्यसभा श्रीमती दर्शना सिंह, विधायक, चकिया  कैलाश खरवार, जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग मुख्य विकास अधिकारी आर. जगत साँई व अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा भगवान धनवन्तरि के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर और पुष्प अर्पित कर की गई।

उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सांसद श्रीमती दर्शना सिंह ने योग के विभिन्न आयामों और उससे होने वाले स्वास्थ्य लाभों की विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में, विशेषकर वृद्धजनों के लिए, योग एक संजीवनी की तरह है।

उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते विधायक कैलाश खरवार ने योग के महत्व पर विशेष प्रकाश डाला। उन्होंने कहा “योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि मानसिक और आत्मिक शांति का मार्ग है। हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रयासों से आज भारतीय संस्कृति की यह अनमोल धरोहर वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बना चुकी है। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है, इसलिए हम सभी को योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए।” इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि वैश्विक दूरदर्शिता के कारण ही आज योग को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है और यह पूरी दुनिया की जीवनशैली का हिस्सा बन चुका है। सप्ताह भर चलने वाले इस आयोजन के दौरान जिले के विभिन्न हिस्सों में आम जनमानस, विशेषकर बुजुर्गों को योग के प्रति जागरूक करने और उन्हें योगाभ्यास कराने के लिए कई सत्र आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर योगा चार्य सहित, प्रशासनिक अधिकारियों ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *