वरिष्ठ व्यवसायी गोपाल जी केशरी का शताब्दी जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया

Spread the love

रेणुकूट, सोनभद्र। नगर के प्रतिष्ठित एवं वरिष्ठ व्यवसायी गोपाल जी केशरी का शताब्दी जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास, धार्मिक एवं सांस्कृतिक वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, व्यवसायियों एवं नगर के गणमान्य नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान के साथ सुंदरकांड पाठ से हुई, जिसके बाद सांस्कृतिक  कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पूरे समारोह में, श्रद्धा और उत्साह का माहौल बना रहा।

गोपाल जी केशरी के पुत्र रमाशंकर केशरी एवं पौत्र संदीप केशरी ने समारोह में आए सभी अतिथियों का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। परिवार की ओर से आयोजित इस भव्य समारोह में सभी अतिथियों के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं।समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण राज्य मंत्री संजीव गौंड विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने गोपाल जी केशरी को उपहार भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया तथा उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष नन्द लाल गुप्ता, भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य चंद्र प्रकाश जैन, विधानसभा प्रभारी विंढमगंज बी.एन. गुप्ता, रेणुकूट मंडल अध्यक्ष छवि शाह तथा रेणुकूट व्यापार मंडल अध्यक्ष बृज किशोर ने भी गोपाल जी केशरी को उपहार भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। सभी अतिथियों ने उनके शताब्दी जन्मोत्सव को समाज के लिए प्रेरणादायी अवसर बताते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

नगर के अनेक सम्मानित नागरिकों ने भी गोपाल जी केशरी को उपहार भेंट कर उनका सम्मान किया और उनके स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घ जीवन की मंगलकामनाएं कीं। इस अवसर पर सोनू साह, डब्लू वैश्य, सर्वेश गुप्ता, पूर्व प्रधान सुनील गुप्ता, लट्टू अग्रहरि सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। समारोह के दौरान गोपाल जी केशरी ने अपने परिवार की तीसरी पीढ़ी को स्नेह, आशीर्वाद एवं संस्कारों का संदेश दिया। श्रद्धा, सम्मान और पारिवारिक सौहार्द से परिपूर्ण यह शताब्दी जन्मोत्सव नगरवासियों के लिए एक यादगार एवं प्रेरणादायी आयोजन बन गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *