समाधान दिवस पर आए 17 मामले,समाधान किसी का नहीं

Spread the love

अहरौरा, मिर्जापुर। स्थानीय थाना पर शनिवार को नायब तहसीलदार अवनीश और अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन राजकुमार मीणा की उपस्थिति में आयोजित थाना समाधान दिवस में कुल राजस्व संबंधी 17 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए लेकिन समाधान किसी का नहीं हो पाया।

कुछ जगहों पर समाधान के लिए राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम अवश्य भेजी गई।

समाधान दिवस में मोहिद्दीन पुर से आई बैजन्ती देवी ने जमीन पर कब्जे को लेकर गुहार लगाई तो हनुमानपुर से आए राकेश सिंह को शिकायत थी उनके जमीन का सीमांकन नहीं हो रहा है। वही मीना कुमारी ने अपने जमीन की नापी किए जाने की गुहार लगाई। इसी तरह कुल सत्रह लोगों ने अपनी अपनी जमीन संबंधी व्यथा को लेकर प्रार्थना पत्र दिया लेकिन समाधान किसी का भी नहीं हो पाया।

समाधान दिवस में थाना प्रभारी अजय कुमार मिश्रा सहित राजस्व कर्मी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *