एनएमएल-चट्टी बरियातु कोयला खनन परियोजना द्वारा बूढ़ी माता मंदिर के चारदीवारी निर्माण कार्य का उद्घाटन

Spread the love

हजारीबाग।एनएमएल-चट्टी बरियातु कोयला खनन परियोजना (सीबीसीएमपी) की सामुदायिक विकास एवं कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व  पहल के अंतर्गत बूढ़ी माता मंदिर की चारदीवारी  का उद्घाटन परियोजना प्रमुख धनंजय श्रीखंडे द्वारा अन्य विभागाध्यक्षों एवं गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में किया गया।

उल्लेखनीय है कि मंदिर परिसर की सुरक्षा, संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण को ध्यान में रखते हुए चारदीवारी निर्माण कार्य एक मार्च 2026 से एचओपी  धनंजय श्रीखंडे के मार्गदर्शन में प्रारंभ किया गया था। कार्य के सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपरांत इसका विधिवत उद्घाटन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ परियोजना प्रमुख  धनंजय श्रीखंडे द्वारा ग्राम मुखिया कौशल्या देवी की गरिमामयी उपस्थिति में मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इसके पश्चात फीता काटकर, नारियल फोड़कर एवं शिलापट्ट का अनावरण कर चारदीवारी का उद्घाटन संपन्न किया गया। इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों एवं मंदिर समिति के सदस्यों ने इस जनोपयोगी पहल के लिए एनएमएल-चट्टी बरियातु कोयला खनन परियोजना प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में  एन. एम. स्वैन (एजीएम, एलए/आर एंडआर/सीएसआर),  विजय किशोर (एजीएम, एचआर),  यतीश कुमार (एजीएम, पी एंड एस),  सहित परियोजना के अन्य विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे। साथ ही पंचायत समिति सदस्य अरविंद साव,गुरुदयाल साव,  सुनील साव,  बबन कुमार,  कार्तिक कुमार,  हीरामिन साव,  शत्रुघ्न साव,  एवं  अवधेश यादव सहित अन्य ग्राम प्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन भी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *