सोनभद्र, सिंगरौली। एनटीपीसी विंध्याचल में 10 जून को दिवाकर कौशिक, क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (उत्तर) एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (एनएसपीसीएल) ने स्टेशन का दौरा कर विभिन्न परिचालन गतिविधियों एवं चल रही परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा की।
इस अवसर पर उनका स्वागत किशोर कुमार होता, कार्यकारी निदेशक (विंध्याचल) ने किया। इस दौरान वरिष्ठ अधिकारियों में ए. जे. राजकुमार, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण), एम. सुरेश, महाप्रबंधक (मेंटेनेंस एवं एडीएम), एस. के. सिन्हा, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं एफएम), देबब्रत त्रिपाठी, महाप्रबंधक (प्रोजेक्ट्स एवं टीएस) तथा श्रीमती रूमा दे शर्मा, मानव संसाधन प्रमुख (विंध्याचल) उपस्थित रहीं।

अपने दौरे के दौरान श्री कौशिक ने अत्याधुनिक अलार्म प्रणालियों से सुसज्जित नव विकसित फायर स्टेशन कंट्रोल रूम का उद्घाटन किया। इसके पश्चात उन्होंने स्टेज-II कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया, जहां उन्होंने डेस्क इंजीनियरों से संवाद कर नवस्थापित प्रणालियों की जानकारी प्राप्त की।

श्री कौशिक ने एमजीआर सैलून के माध्यम से प्रस्तावित 20 मेगावाट सौर ऊर्जा संयंत्र स्थल का भी दौरा किया तथा परियोजना की प्रगति की समीक्षा की। इसके साथ ही उन्होंने एमजीआर वर्कशॉप का निरीक्षण कर वहां संचालित गतिविधियों का अवलोकन किया। दौरे के दौरान आयोजित स्टेशन मैनेजमेंट कमेटी (एसएमसी) बैठक की अध्यक्षता करते हुए श्री कौशिक ने स्टेशन के प्रदर्शन, सुरक्षा मानकों, परियोजनाओं की प्रगति, महत्वपूर्ण परिचालन मुद्दों तथा विभिन्न विशेष पहलों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में स्टेशन के समग्र विकास एवं भविष्य की कार्य योजनाओं पर भी चर्चा की गई। अपने मार्गदर्शन में श्री कौशिक ने परिचालन उत्कृष्टता, सुरक्षा, नवाचार एवं सतत विकास के प्रति एनटीपीसी विंध्याचल की प्रतिबद्धता को और सुदृढ़ करने पर बल दिया। उनका यह दौरा स्टेशन के लिए प्रेरणादायी एवं मार्गदर्शक सिद्ध हुआ तथा भविष्य की चुनौतियों और अवसरों के प्रति नई दिशा प्रदान करने वाला रहा।
