उत्तर रेलवे ने पुलिस भर्ती परीक्षा के परिक्षार्थियों के लिए किया 10 विशेष रेलगाड़ियों का संचालन

Spread the love

10 जून को भी 4 विशेष रेलगाड़ियों का संचालन प्रस्तावित, ज़रूरत पड़ने पर और भी रेलगाड़ियों के संचालन के लिए रेल प्रशासन तैयार 

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिया उत्तर रेलवे द्वारा आज 10 विशेष रेलगाड़ियों का संचालन किया गया जिसमें तिलक ब्रिज – सहारनपुर, सहारनपुर -तिलक ब्रिज, मेरठ – सहारनपुर, सहारनपुर – मेरठ, मुरादाबाद – सीतापुर, लखनऊ -बनारस, लखनऊ- प्रयागराज संगम, लखनऊ- कानपुर- लखनऊ का संचालन किया गया। इसके चलते हजारों अभ्यर्थी परीक्षा स्थल पर समय से पहुंच पाए।

कल 10 जून को भी 4 विशेष रेलगाड़ियों का संचालन प्रस्तावित –

तिलक ब्रिज -सहारनपुर- तिलक ब्रिज, मेरठ- सहारनपुर- मेरठ।

उत्तर रेलवे द्वारा इन विशेष रेलगाड़ियों का संचालन उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती के अभ्यर्थियों के लिए किया जा रहा हैं। इसके अतिरिक्त, जरूरत पड़ने पर और भी रेलगाड़ियों का संचालन किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *