आरपीएल 2026 क्रिकेट लीग : पॉवर पैंथर ने जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में बनाई जगह

Spread the love

मैन ऑफ द मैच रहे अभिषेक झाझरिया

अनपरा, सोनभद्र। हिन्डाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड, रेनुपावर डिवीजन रेनुसागर के तत्वावधान में आदित्य बिड़ला इंटरमीडिएट कॉलेज के खेल मैदान पर आयोजित आरपीएल 2026 क्रिकेट लीग के रोमांचक मुकाबले में पॉवर पैंथर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्टीम स्ट्राइकर्स को 7 विकेट से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।

मैच की शुरुआत उत्साहपूर्ण माहौल में हुई, जिसमें दोनों टीमों ने जीत के लिए भरपूर प्रयास किए। पहले बल्लेबाजी करते हुए स्टीम स्ट्राइकर्स की टीम ने निर्धारित 12 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 102 रन बनाए। टीम की ओर से राज कुमार सिंह ने 34 रन, शेखर ठाकुर ने 18 रन, अंकित सैनी ने 17 रन तथा नीरज तिवारी ने नाबाद 5 रन का योगदान दिया। पॉवर पैंथर की ओर से अभिषेक मिश्रा एवं समीनुल ने 2-2 विकेट हासिल किए। 103 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पॉवर पैंथर की टीम ने आक्रामक और संयमित बल्लेबाजी का शानदार प्रदर्शन किया। अभिषेक झाझरिया ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 54 रन बनाए, जबकि अभिषेक मिश्रा ने 20 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। टीम ने मात्र 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। स्टीम स्ट्राइकर्स की ओर से नीरज तिवारी, सर्वेश एवं शेखर ठाकुर ने 1-1 विकेट प्राप्त किया।

पॉवर पैंथर के खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण तीनों विभागों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एकतरफा जीत दर्ज की। इस जीत के साथ टीम ने सेमीफाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली है। खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के लिए आयोजक समिति की ओर से मनीष सिंह, निखिल जैन, राजीव मिश्रा एवं नीरज तिवारी ने मैन ऑफ द मैच अभिषेक झाझरिया को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। मैच में अंपायर की भूमिका अजित एवं मनीष ने निभाई, जबकि स्कोरर अभिलाष झा एवं डी.के. राय रहे। मैच का आंखों देखा हाल सुमित सिंह ने सुनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *