लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती पर विजयगढ़ वाटिका में भव्य समारोह

Spread the love

सोनभद्र। नगर स्थित विजयगढ़ वाटिका में रविवार को लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती बड़े ही हर्षाेल्लास, श्रद्धा एवं गरिमामय वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम में जनपद सहित आस-पास के जिलों से बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने भाग लिया। जिलाध्यक्ष रामसेवक पाल अखिल भारतीय पाल महासभा सोनभद्र की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि जे0पी0 नगर ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिसमें विशिष्ट अतिथि के रूप में शिवजोर पाल विजय बहादुर पाल सुभाष पाल व जिले के पदाधिकारी कृष्ण कुमार पाल (जिला महामंत्री अखिल भारतीय पाल महासभा सोनभद्र) राजू पाल प्रधान डोहरी (जिला उपाध्यक्ष अखिल भारतीय पाल महासभा सोनभद्र) ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से समिति के पदाधिकारी करन पाल, आशीष पाल, अजीत पाल विकास अधिकारी ‘एलआईसी’ अरविंद पाल, अजय पाल व समिति के सभी पदाधिकारियों ने अतिथियों का माल्यार्पण, अंगवस्त्रम् व लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि राजेंद्र पाल, अध्यक्ष प्रदूषण बोर्ड उत्तर प्रदेश, डॉ. शिवजोर पाल, पूर्व प्रत्याशी मड़िहान विधानसभा तथा विजय बहादुर पाल आचार्य, राष्ट्रीय प्रचार मंत्री उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि जे.पी. धनगर ने अपने संबोधन में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के जीवन, संघर्ष, न्यायप्रिय शासन, धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि अहिल्याबाई होल्कर केवल एक शासक नहीं बल्कि जनसेवा, नारी सशक्तिकरण और लोक कल्याण की सशक्त प्रतीक थीं। उन्होंने समाज को उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथियों ने भी लोकमाता के त्याग, बलिदान, धर्मनिष्ठा और समाजोत्थान के लिए किए गए कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके जीवन से प्रेरणा लेकर समाज को शिक्षा, संगठन और सामाजिक समरसता की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। वक्ताओं ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर ने अपने शासनकाल में अनेक मंदिरों, घाटों और धर्मस्थलों का निर्माण एवं पुनर्निर्माण कराया तथा जनहित को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *