टस्कर अवार्ड्स 2026 में एनटीपीसी विंध्याचल तीन गोल्ड अवार्ड से हुआ सम्मानित

Spread the love

सोनभद्र, सिंगरौली। एनटीपीसी विंध्याचल ने 06 जून 2026 को कोच्चि में आयोजित प्रॉफिट टस्कर अवार्ड्स एवं बिजनेस समिट 2026 में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए तीन प्रतिष्ठित गोल्ड अवार्ड्स अपने नाम किए। यह सम्मान स्टेशन को सीएसआर एक्सीलेंस, पीपल ओरिएंटेड प्रैक्टिसेज तथा एक्सीलेंस इन इंटरनल एंड एक्सटर्नल कम्युनिकेशंस  श्रेणियों में प्रदान किए गए।

ये पुरस्कार एनटीपीसी विंध्याचल की सतत सामुदायिक विकास, कर्मचारी कल्याण, जन-सहभागिता तथा प्रभावी संवाद व्यवस्था के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। यह उपलब्धि सामाजिक उत्तरदायित्व, कर्मचारियों के सशक्तिकरण और हितधारकों के साथ मजबूत संबंध स्थापित करने की दिशा में किए जा रहे निरंतर प्रयासों का प्रमाण है।

एनटीपीसी विंध्याचल की ओर से ये सम्मान अमित कुमार बेहरा, उप महाप्रबंधक (नैगम संचार), एनआर मुख्यालय ने प्राप्त किए। यह उल्लेखनीय सफलता उत्कृष्टता की ओर एनटीपीसी विंध्याचल की निरंतर यात्रा को रेखांकित करती है तथा समाज, कर्मचारियों और सभी हितधारकों के लिए मूल्य सृजन के उसके संकल्प को और अधिक सुदृढ़ बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *