अंबेडकरनगर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विद्युत वितरण खण्ड आलापुर के प्रांगण में अधिशासी अभियंता अवधेश कुमार यादव द्वारा वृक्षारोपण किया गया। विश्व पर्यावरण दिवस पर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तहसील अध्यक्ष आलापुर योगेंद्र यादव के नेतृत्व में पत्रकार साथियों ने अधिशासी अभियंता आलापुर अवधेश कुमार यादव के साथ वृक्षारोपण किया।
अधिशासी अभियंता अवधेश कुमार यादव ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। वृक्ष पुत्र के समान है इसलिए हम सभी को वृक्ष लगाना चाहिए और दूसरे लोगों को वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित करना चाहिए। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तहसील अध्यक्ष आलापुर योगेंद्र यादव ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन के लिए महत्वपूर्ण है वृक्ष हमें ऑक्सीजन देते हैं वृक्ष पर्यावरण के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। वृक्ष पशु पक्षियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है क्योंकि वृक्ष के फल पक्षियों की भूख मिटाने में अत्यंत सहायक है और पक्षियों के घोसले घर के लिए अत्यंत आवश्यक है। इस अवसर पर उपखंड अधिकारी कुमार अनिकेत, अवर अभियंता प्रशांत तिवारी, ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन जिला संगठन मंत्री कृष्णचंद्र दूबे, जिला कोषाध्यक्ष अनीस मसूदी, पत्रकार कृष्ना सिंह, पत्रकार भूपेंद्र मिश्रा, विद्युत कर्मचारी मायाराम यादव, अजीत मौर्य, सहित कई अन्य विद्युत कर्मचारी उपस्थित रहे।
