विश्व पर्यावरण दिवस पर एनटीपीसी कहलगाँव में प्रभात फेरी एवं 300 पौधों का रोपण किया गया

Spread the love

भागलपुर। विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर एनटीपीसी कहलगाँव के पर्यावरण प्रबंधन समूह (EMG) विभाग एवं सृष्टि समाज के संयुक्त तत्वावधान में “जलवायु कार्रवाई(Climate Action)” थीम पर प्रभात फेरी एवं वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में GeM विद्यार्थियों, कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अभियान के अंतर्गत 300 पौधों का वृक्षारोपण किया गया।

इस अवसर पर परियोजना प्रमुख  रवीन्द्र पटेल, सृष्टि समाज की अध्यक्षा श्रीमती अर्चना पटेल, सृष्टि समाज की उपाध्यक्ष श्रीमती मधुमिता दास, महाप्रबंधक (अनुरक्षण एवं ऐश डाइक प्रबंधन) श्रीनाध मारिसेट्टी, सृष्टि समाज की कल्याण प्रभारी श्रीमती उषा मारिसेट्टी, सभी विभागाध्यक्ष तथा सृष्टि समाज के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया तथा सभी से हरित, स्वच्छ एवं सतत भविष्य के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *