वेस्टर्न कोलफ़ील्ड्स लिमिटेड ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

Spread the love

नागपुर। वेस्टर्न कोलफ़ील्ड्स लिमिटेड (WCL) ने विश्व पर्यावरण दिवस पर 05 जून को कम्पनी मुख्यालय में वृक्षारोपण कर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक डॉ. हेमंत शरद पांडे मुख्य अतिथि के रूप में तथा निदेशक (वित्त तथा मानव संसाधन)  बिक्रम घोष, निदेशक तकनीकी (संचालन)  आनंदजी प्रसाद, निदेशक तकनीकी (परि. एवं यो.)  संदीप परांजपे विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अवसर विशेष पर संचालन समिति के सदस्य श्री एस. एच. बेग एवं श्री एस. आर. गबाले उपस्थित रहे।

प्रारंभ में कंपनी के सीएमडी डॉ. हेमंत शरद पांडे ने पर्यावरण ध्वज फहराया। उसके उपरांत वन्दे मातरम तथा कोल इंडिया कॉर्पोरेट गीत बजाया गया। तत्पश्चात सीएमडी डॉ हेमंत शरद पांडे ने कर्मियों को पर्यावरण – संरक्षण एवं संवर्धन की शपथ दिलाई। अपने संबोधन में उन्होंने वेकोलि के कर्मियों से वेकोलि द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए किए जा रहे कार्यों से अवगत कराते हुए पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन की अपील की। उन्होंने संगठनात्मक कार्यों के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण हेतु व्यक्तिगत प्रयासों को भी महत्वपूर्ण बताया। इस अवसर पर कोल इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष  बी. साईराम के संदेश का वाचन जॉन वर्की, महाप्रबंधक (पर्यावरण) ने किया। वेकोलि द्वारा पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में किए गए कार्यों पर आधारित पोस्टर्स का विमोचन किया गया। कार्यक्रम के दौरान वेकोलि द्वारा पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया। साथ ही कार्यक्रम में जूट की थैलियों का वितरण भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *