अहरौरा, मिर्जापुर । विश्व पर्यावरण दिवस पर शुक्रवारी को अहरौरा नगर पालिका क्षेत्र के नई बाजार जामा मस्जिद चकिया रोड तिराहे के पास गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन द्वारा लगाएं गए ठंडे पानी के स्टाल का थाना प्रभारी अजय मिश्रा ने फीता काट कर शुभारंभ किया ।
संस्था के संचालक शाहिद हुसैन के द्वारा थाना प्रभारी को पौधा देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर थाना प्रभारी ने कहा की गर्मी और तपिश को देखते हुए गरीब नवाज़ रिलीफ फाउंडेशन की तरफ से जनता की सेवा के लिए पीने के साफ और ठंडे पानी का प्रबंध किया जाना सराहनीय पहल है। इससे मजदूरों और राहगीरों को इस कड़ी धूप में राह़त मिल मिलेगी ।संस्था संचालक ने कहा की स्टाल पर पानी साफ और स्वच्छ हो इसका ध्यान रखा जाएगा।इस अवसर पर शाहिद हुसैन,आज़ाद अंसारी , मोहम्मद जुबेर हसन, नूरुद्दीन अंसारी उर्फ गुड्डू ,मो०इस्लाम , अब्दुल हमीद ,शहजाद, मोहम्मद इरफान, हाफ़िज़ रौशन आदि लोग मौजूद रहे।
