एनटीपीसी कहलगाँव में निदेशक रवीन्द्र कुमार का दो दिवसीय दौरा सम्पन्न

Spread the love

भागलपुर।एनटीपीसी लिमिटेड के निदेशक (प्रचालन)  रवीन्द्र कुमार ने एनटीपीसी कहलगाँव का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने परियोजना की विभिन्न परिचालन गतिविधियों, पर्यावरणीय पहलों तथा सामाजिक दायित्व कार्यक्रमों की समीक्षा की और अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ व्यापक संवाद किया। दौरे के दौरान एनटीपीसी कहलगाँव के परियोजना प्रमुख रवीन्द्र पटेल उनके साथ उपस्थित रहे।

इस अवसर पर  रवीन्द्र कुमार ने परियोजना के सेंट्रल कंट्रोल रूम (CCR), वैगन ट्रिपलर, एफजीडी (FGD) क्षेत्र तथा ऐश डाइक क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने संयंत्र के प्रदर्शन, परिचालन दक्षता, सुरक्षा मानकों तथा पर्यावरण संरक्षण उपायों से संबंधित गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की। इस अवसर पर उन्होंने स्टेशन के विभिन्न महत्वपूर्ण एवं चुनौतीपूर्ण परिचालन मुद्दों (Critical Issues) पर अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की तथा उनके त्वरित एवं प्रभावी समाधान हेतु आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने समस्याओं के समयबद्ध निराकरण, संसाधनों के सर्वोत्तम उपयोग तथा संयंत्र की विश्वसनीयता एवं उपलब्धता को और अधिक सुदृढ़ करने पर विशेष बल दिया।

इसके अतिरिक्त उन्होंने परियोजना के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की, युवा अधिकारियों से संवाद किया तथा कर्मचारी यूनियनों एवं एसोसिएशन के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनके विचार एवं सुझाव प्राप्त किए। पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दर्शाते हुए  रवीन्द्र कुमार ने मानसरोवर अतिथि गृह परिसर में वृक्षारोपण भी किया और हरित एवं सतत विकास के महत्व पर बल दिया।

अपने दौरे के दौरान निदेशक (प्रचालन) ने परियोजना की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उत्कृष्ट परिचालन, सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण तथा सामाजिक दायित्व कार्यक्रमों, ऐश यूटिलाइजेशन (Ash Utilisation) एवं प्रोजेक्ट एक्जीक्यूशन (Project Execution) को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया। उनका यह दौरा कर्मचारियों, अधिकारियों एवं GEM 2026 में भाग लेने वाली बालिकाओं के लिए प्रेरणादायी एवं उत्साहवर्धक रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *