चंदौली। जिले के धानापुर विकास खंड के गुरेहू गांव में 1 जून 2026 को धान की सीधी बुवाई का लाइव प्रसारण किया गया। इस कार्यक्रम में गुरेहू ग्राम सभा के कई किसान उपस्थित रहे। अंतर्राष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान (IRRI) वाराणसी के वैज्ञानिकों ने धान की सीधी बुवाई के विषय में मूलभूत जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि इस विधि से किसानों के श्रम, समय और पानी की बचत होगी। यह कार्यक्रम यूपी एग्रीज परियोजना के अंतर्गत आयोजित किया गया था। इसमें विश्व बैंक के अधिकारी परमवीर, सुश्री याशिका मलिक और सुश्री आयशा शामिल हुए। अंतर्राष्ट्रीय चावल अनुसंधान केंद्र से डॉ. सूर्यकांत, डॉ. विक्रम पाटील, डॉ. विवेक, डॉ. विकास और डॉ. सुनील उपस्थित थे। कृषि विभाग से वाराणसी मंडल के संयुक्त कृषि निदेशक श्री शैलेंद्र कुमार और चंदौली के उप कृषि निदेशक श्री भीमसेन भी मौजूद रहे। इनके साथ क्षेत्र के अन्य कृषकगण भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
धान की सीधी बुवाई का लाइव प्रसारणः गुरेहू में हुआ आयोजन, श्रम, समय और पानी की होगी बचत
