फर्जीवाड़े और लूट के मामले में वांछित 02 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

Spread the love

बीजपुर, सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जिले में वांछित अभियुक्तों की धर-पकड़ के लिए चलाये जा रहे  विशेष अभियान के क्रम में थाना बीजपुर पुलिस ने वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों अभियुक्त अंतरराज्यीय गैंग के शातिर सदस्य बताये जा रहे है जो फर्जीवाड़े और लूट के मामले में वांछित थे।
पुलिस के मुताबिक 01 जून  की सुबह बीजपुर मार्ग पर घेराबंदी कर दोनों अभियुक्तों को दबोच लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में प्रदीप जायसवाल (उम्र 33 वर्ष), पुत्र जवाहर जायसवाल, निवासी गनियारी रोड, थाना बैढ़न, जिला सिंगरौली (म.प्र.), श्रीदेव साकेत उर्फ देवा (उम्र 26 वर्ष), पुत्र स्व. रामजी साकेत, निवासी गनियारी,थाना बैढ़न, जिला सिंगरौली (म.प्र.)। अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप-निरीक्षक सुरेन्द्र सिंह,उप-निरीक्षक दीनानाथ राम, आरक्षी चन्दन यादव,रिक्रूट आरक्षी निखिल उपाध्याय और रिक्रूट आरक्षी साहिल श्रीवास्तव शामिल रहे। गिरफ्तार करने के उपरांत विधिक कार्यवाही पूर्ण कर दोनों अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अंतरराज्यीय गैंगों के विरुद्ध आगे भी सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *