महिला एकल लीग में भी रितंभरा की लगातार दूसरी और रिषिता केशरी और आर्या यादव की पहली जीत। पुरूष एकल लीग में अश्विनी मौर्या, प्रियांशु यादव और वैभव नारायण सिंह की पहली जीत ।
वाराणसी । जिला कैरम एसोसिएशन के तत्वावधान में ईंगलिसियालाइन स्थित श्रीमती चन्द्रा त्रिपाठी स्मृति क्रीडा कक्ष में चल रही पांचवी स्वर्गीय रामाज्ञा सिंह स्मृति जिला कैरम लीग के सातवें दिन महिला एवं पुरुष वर्ग के सिंगल्स और डबल्स के आज कुल मिलाकर 6 मैच खेले गये जिसमें महिला युगल – रितंभरा और सौम्या यादव की बेहद मजबूत जोड़ी ने लीग के अपने अंतिम मुकाबले में हरियाली सिंह और अंजली गुप्ता की अनुभवी जोड़ी को तीन संघर्षपूर्ण सेटों में 6-23,15-12 और 25-10 से हराकर शिर्ष स्थान प्राप्त कर लिया ।

महिला व एकल- लीग मुकाबले में रितंभरा ने आज हरियाली सिंह को दो सीधे सेटों में 23-8,25-10 से हराकर अपना दूसरा मैच जीता तो वहीं रिषिता केशरी ने जागृती सोनी को 23-13, 24-19 से और आर्या यादव ने अंजली गुप्ता को तीन सेटों में 14-15,25-10,25-12 से हराकर लीग पहली जीत दर्ज किया ।
आज खेले गये पुरुष वर्ग के एकल लीग में अश्विनी मौर्या ने प्रियांशु यादव को तीन सेटों में 18-19,25-10 और 2513 से हराकर दो मैचों में जहां पहली जीत दर्ज करने में सफल रहे तो वहीं वैभव नारायण सिंह भी अपने दूसरे लीग मैच में भी दिव्यांश सिंह को सीधे सेटों में 25-8,25-10 से पराजित करके पहली जीत दर्ज करने में सफल रहे । आज के मैंचों का संचालन अंतर्राष्ट्रीय निर्णायक और इस प्रतियोगिता के प्रधान निर्णायक रमेश कुमार वर्मा और आयोजन सचिव अश्विनी चक्रवाला की देखरेख में मैच अंपायर रेणुका राय, हर्षित केसरी, श्री प्रसाद सोनी , निशान्त सिंह, जागृति सोनी,गौरव गुप्ता, शिवदयाल प्रियान्शू यादव , काब्या सेठ ने किया।
