स्वच्छता पखवाड़ा 2026 के अंतर्गत नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूकता अभियान आयोजित

Spread the love

लातेहार। स्वच्छता पखवाड़ा 2026 के अंतर्गत आज बारी मोड़ में सासंग हाई स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से एक जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय समुदाय के बीच स्वच्छता, साफ-सफाई, पर्यावरण संरक्षण तथा स्वच्छ एवं स्वास्थ्यकर वातावरण बनाए रखने में जनभागीदारी के महत्व के प्रति जागरूकता फैलाना था। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को स्वच्छता अपनाने, कचरा प्रबंधन, सार्वजनिक स्थलों को साफ रखने एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रेरित किया गया। कार्यक्रम को स्थानीय लोगों द्वारा काफी सराहा गया।

कार्यक्रम के उपरांत भाग लेने वाले विद्यार्थियों को उनके उत्साहपूर्ण सहभागिता एवं जागरूकता अभियान में योगदान के लिए श्री निरोद कुमार मलिक, महाप्रबंधक (बनहरदी) द्वारा स्मृति चिन्ह एवं उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व  निरोद कुमार मलिक, महाप्रबंधक (बनहरदी) ने किया। इस अवसर पर  एम. चंद्र सेगर, अपर महाप्रबंधक (कोल माइनिंग),  सिद्धार्थ शंकर, अपर महाप्रबंधक (इंफ्रा),  अमरेश सी. राउल, उप महाप्रबंधक (एलए/आर एंड आर),  संजय कुमार ,  आदित्य वैश्य सहित बनहरदी सीएमपी के अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *