एनटीपीसी रिहंद में “अपशिष्ट से समृद्धि” थीम  पर कला और शिल्प की प्रदर्शनी लगाई गई

Spread the love

बीजपुर । एनटीपीसी रिहंद में चल रहे स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत टाउनशिप परिसर स्थित सब्जी मंडी में “अपशिष्ट से समृद्धि” थीम  पर एक कला और शिल्प की प्रदर्शनी लगाई गई । इस प्रदर्शनी का उद्घाटन संजय असाटी, मुख्य महाप्रबंधक एवं परियोजना प्रमुख (रिहंद) और श्रीमती नीलू असाटी, अध्यक्षा, वर्तिका महिला मण्डल समिति ने किया। इस प्रदर्शनी में अनुपयोगी सामानों से बने कई तरह के सुंदर क्राफ्ट, सजावटी सामान, फर्नीचर और रचनात्मक उत्पाद प्रदर्शित किए गए, जो कि स्थिरता और पर्यावरण के प्रति जागरूकता का मैसेज दे रहे थे । प्रदर्शनी के दौरान बहुत से लोगो ने इसका अवलोकन किया और इस तरह की रचनात्मकता की मुक्त कंठ से सराहना की । 

इस अवसर पर परियोजना प्रमुख श्री असाटी ने चक्रीय अर्थव्यवस्था के हिसाब से अनुपयोगी सामानों के पुन: उपयोग और पुनर्चक्रण की सराहना करते हुए पर्यावरण संरक्षण की दिशा में की गई इस पहल स्वागत किया तथा उपस्थित लोगों से पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सार्थक सहयोग देने की अपील की ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *