विजयपुरा। NTPC Limited कुडगी में 26 मई को 12 PM इंटर्नशिप प्रोग्राम के तहत शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए भव्य इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर छात्रों का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उन्हें वेलकम किट एवं NTPC की टी-शर्ट प्रदान की गईं। इंडक्शन सत्र के दौरान इंटर्न्स को NTPC की कार्यप्रणाली, कार्य संस्कृति एवं बिजली उत्पादन क्षेत्र की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को उद्योग से जुड़ा व्यावहारिक अनुभव, सीखने के अवसर और तकनीकी ज्ञान प्रदान करना रहा।
यह इंटर्नशिप प्रोग्राम छात्रों को प्रोफेशनल अनुभव के साथ-साथ भारत की अग्रणी विद्युत उत्पादन कंपनी की कार्यशैली को करीब से समझने का अवसर देगा। NTPC कुडगी प्रबंधन ने सभी इंटर्न्स को उनके प्रशिक्षण कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं देते हुए सफल एवं ज्ञानवर्धक सीखने की यात्रा की कामना की।
