जिलाधिकारी ने पुलिया निर्माण कार्य का किया औचक निरीक्षण: निर्माण कार्य में देरी को लेकर सख्त

Spread the love

अधिकारियों को एक सप्ताह के अंदर निर्माण पूरा करके गुणवत्ता के साथ आम रास्ता खोलने के कड़े निर्देश

चन्दौली। जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने मुगलसराय के गोधन-नई बस्ती के पास नहर में बाईपास रोड पर निर्माणाधीन पुलिया का मौके पर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता को परखा और पीडब्लूडी के संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्यों में तेजी लाने व तय समय-सीमा के भीतर पुलिया का काम पूरा करने के निर्देश दिए और आम जनता के लिए रास्ता जल्द खोलने के निर्देश दिए। ताकि किसानों की सुविधा हेतु नहर में पानी छोड़ा जाए। जिलाधिकारी ने एक सप्ताह के भीतर कार्यो को पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण की गुणवत्ता, तकनीकी मानकों और प्रगति की जांच की। कार्य में लापरवाही न हो अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने लोगों की सुरक्षा के लिए निर्माण स्थल पर उचित बैरिकेडिंग और चेतावनी बोर्ड लगाने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *