जिलाधिकारी ने 24×7 निगरानी व्यवस्था मजबूत करने के दिए निर्देश, उपभोक्ताओं से फोन पर की बातचीत

Spread the love

चन्दौली। जनपद में बढ़ती गर्मी एवं विद्युत आपूर्ति संबंधी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने आज गोधना मोड़ स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय के कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में रोस्टर के अनुसार बिना किसी रुकावट के बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उपभोक्ताओं को खराब ट्रांसफार्मर, लो-वोल्टेज और बिजली कटौती से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए कंट्रोल रूम को 24 घंटे सक्रिय रहने के निर्देश दिये। 

जिलाधिकारी ने शिकायत रजिस्टर से सीधे कुछ उपभोक्ताओं को फोन लगाकर बिजली कटौती, फॉल्ट और समाधान की स्थिति का फीडबैक लिया। तत्पश्चात हिदायत देते हुए कहा आम जनता की कॉल समय पर न उठाने या लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई होगी। समस्याओं का समाधान करना शासन की मंशा है इसमें लापरवाही न बरतने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्युत आपूर्ति व्यवस्था, शिकायत निस्तारण प्रणाली तथा उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली उपलब्ध कराने के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 विद्युत कंट्रोल रूम संपर्क नंबर 9415696764 टोल-फ्री नंबर 1912 पर भी दर्ज करा सकते है। इसके अलावा सभी बिजली उपकेंद्र पर भी बिजली से सम्बन्धित शिकायत दर्ज करा सकते है। निरीक्षण के दौरान अधीक्षण अभियंता जसमीर सिंह, सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *