कनिहा। NTPC Limited की कनिहा परियोजना में 26 मई को शाम लगभग 4:20 बजे प्लांट सीमा के भीतर MGR क्षेत्र में फ्लशिंग कार्य के दौरान ASS-2F ऐश स्लरी पाइपलाइन में रिसाव हो गया। उच्च दबाव के कारण निकली ऐश स्लरी प्लांट सीमा से बाहर फैल गई, जिससे पास के बिजिगोल गांव के तीन घर प्रभावित हुए।
घटना की जानकारी मिलते ही साइट टीम तत्काल प्रभावित क्षेत्र में पहुंची और रोकथाम, सफाई तथा बहाली कार्य शुरू कर दिया। NTPC अधिकारियों द्वारा प्रभावित परिवारों से बातचीत कर उन्हें आवश्यक सहायता और प्रभावित आवासीय क्षेत्रों से ऐश जमाव हटाने का आश्वासन दिया गया है। घटना के कारणों की जांच के लिए विस्तृत तकनीकी जांच प्रारंभ कर दी गई है। साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक निवारक उपायों की योजना भी बनाई जा रही है। प्रबंधन के अनुसार स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा बहाली और सफाई कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है।
