डाला सोनभद्र(राकेश )स्थानीय नगर में पहुंचे संत सम्राट योगीराज देवरहा बाबा के शिष्य श्रीराम मारुति धाम काशी पीठाधीश्वर 1008 जगदीश दास महाराज के सानिध्य में विधि-विधान पूर्वक पूजा पाठ कर हनुमान जी महाराज समेत सभी देवी-देवताओं का पुष्प अभिषेक रविवार को उनके शिष्य के आवास पर किया गया सोमवार को वह क्षेत्र के प्रसिद्ध वैष्णो मंदिर पहुंचे जहां त्रिपिंडी स्वरूप विराजमान माता महाकाली ,महालक्ष्मी ,महासरस्वती, भगवान शिव,भैरव , हनुमान का दर्शन पूजन कर रेणुकूट के लिए रवाना हो गए।
उन्होंने बताया कि अभी तक 150 मारुति महायज्ञ देश के विभिन्न हिस्सों में हो चुका है। जिसमें 23 यज्ञ सोनभद्र जनपद में हुआ है। अपने गुरु अनंत योगीराज देवराहा बाबा की स्मृति में अन्न त्याग कर फलाहार रहकर भारत भर में कुल 108 यज्ञ कराने का संकल्प लिया था जिसे 34 वर्ष में पूरा कर लिया गया। इसके बाद हनुमान जी महाराज की ऐसी प्रेरणा हुई की 151यज्ञ किए जाने की मन में जिज्ञासा हुई जिसमें अब तक 150 यज्ञ पूर्ण हो चुका है 151 वां यज्ञ जंहा मारुति नंदन चाहेंगे वंहा होगा।इन यज्ञों में मारुति नंदन हनुमान जी की विशेष पूजा-अर्चना और हवन-भंडारा किया जाता है।
