अहरौरा, मिर्जापुर । आदर्श ब्राह्मण मंच उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले की मासिक बैठक रविवार को पहाड़ी विकास खंड के पैड़ापुर स्थित स्वामी गोविंदाश्रम बालिका इंटर कॉलेज के सभागार में ओंकारनाथ पांडेय के संयोजन ,अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में आदर्श ब्राह्मण मंच कोर कमेटी के सदस्य प्रदीप शुक्ला ने कहा की ब्राह्मण समाज को अपने मान सम्मान के लिए अब एक जुट होना चाहिए और एक दूसरे के साथ कंधा से कंधा मिलाकर चलना चाहिए।
बैठक में प्रदीप शुक्ला ने कहा की आदर्श ब्राह्मण मंच एक दूसरे को एकजुट करने का प्रयास कर रहा है और मंच की कोशिश है की अगर कोई ब्राह्मण विपत्ति में तो उसका साथ दिया जाए।
मंच के कोर कमेटी के सदस्य मुन्ना चौबे ने संगठन के विस्तार एवं गतिविधियों के सुचारू संचालन की संबंध में आपस में अपने विचार रखें।
बैठक में गिरजा शंकर दुबे,चंद्रशेखर मिश्रा,राजेश कुमार तिवारी,अशोक कुमार दुबे, बृजेश उपाध्याय,अरुण कुमार दुबे,राकेश कुमार उपाध्याय,अरुण तिवारी, सुशील कुमार पांडे, शैलेश्वर नाथ द्विवेदी, सुंदरम तिवारी,अजय दुबे,सुनील कुमार तिवारी,विंध्यवासिनी शुक्ला,विकास पाठक, विजय कुमार पांडे,अभय कुमार द्विवेदी,सुनील कुमार दुबे,राजेश कुमार तिवारी,पंकज कुमार चतुर्वेदी अशोक कुमार तिवारी,सहित कोर कमेटी के राजेश मिश्रा,उत्कर्ष मिश्रा ने भी अपने विचार ब्यक्त किए।
बैठक का संचालन अरविंद कुमार त्रिपाठी ने किया।
