एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा 2026 के अंतर्गत काँके डैम पर स्वच्छता अभियान का आयोजन

Spread the love

रांची। स्वच्छता पखवाड़ा 2026 के अवसर पर एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड द्वारा शनिवार  को काँके डैम पर एक स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया, जिसमें कर्मचारियों, उनके परिवारजनों तथा वार्तावॉक्स, युवाओं की आवाज़ को सशक्त बनाने और सामाजिक प्रभाव की पहल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कार्यरत एक युवा संगठन, के साथ शारदा ग्लोबल स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और आसपास के क्षेत्र की सफाई में सहयोग प्रदान किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती पूनम जैन, अध्यक्षा, एसएसएलसी एवं  प्रभात राम, महाप्रबंधक (मानव संसाधन), एनएमएल उपस्थित रहे। उन्होंने समुदाय के बीच स्वच्छता एवं पर्यावरण जागरूकता को बढ़ावा देने हेतु किए गए प्रयासों की भूरि-भूरि सराहना की।सामुदायिक सौहार्द्र एवं खेल भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से काँके डैम मैदान पर आसपास के ग्रामीणों के साथ एक मैत्रीपूर्ण फुटबॉल मैच का भी आयोजन किया गया। इस आयोजन में सभी प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कार्यक्रम सकारात्मक एवं ऊर्जावान वातावरण में सम्पन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *