एनटीपीसी रामागुंडम : प्रभात फेरी,सामुदायिक सहभागिता के साथ ‘स्वच्छता पखवाड़ा’ का शुभारंभ

Spread the love

रामागुंडम।  एनटीपीसी  रामागुंडम एवं तेलंगाना ने बड़े उत्साह और सामुदायिक सहभागिता के साथ ‘स्वच्छता पखवाड़ा’ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर टाउनशिप में एक भव्य एवं जागरूकता से भरपूर प्रभात फेरी का आयोजन किया गया, जिसमें कर्मचारियों, अधिकारियों और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। स्वच्छता अभियान का औपचारिक उद्घाटन  चंदन कुमार सामंत, कार्यकारी निदेशक (R&T) ने श्रीमती राखी सामंत, अध्यक्ष, दीप्ति महिला समिति (DMS) के साथ संयुक्त रूप से किया। दोनों की प्रेरणादायी उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष ऊर्जा प्रदान की तथा स्वच्छता एवं सतत विकास के प्रति संगठन की प्रतिबद्धता को और मजबूत किया।

प्रभात फेरी में सभी महाप्रबंधकों, दीप्ति महिला समिति के वरिष्ठ सदस्यों तथा बड़ी संख्या में NTPC कर्मचारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। प्रतिभागियों ने हाथों में स्वच्छता संदेश लिखी तख्तियां लेकर पूरे टाउनशिप में रैली निकाली और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए जागरूकता फैलाने वाले नारे लगाए।

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण ‘गर्ल एम्पावरमेंट मिशन’ (GEM) की छात्राओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही। उनकी ऊर्जा, अनुशासन और समर्पण ने रैली को और अधिक प्रभावशाली बना दिया। GEM की छात्राओं ने न केवल स्वच्छता अभियान को मजबूती दी, बल्कि युवाओं में जिम्मेदार नागरिकता और नेतृत्व क्षमता का उत्कृष्ट उदाहरण भी प्रस्तुत किया। यह प्रभात फेरी ‘स्वच्छता पखवाड़ा’ कार्यक्रमों की सफल शुरुआत साबित हुई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *