मेल पावर प्लांट में डिजास्टर मैनेजमेन्ट मॉक ड्रिल का सफल आयोजन

Spread the love

अनपरा / गुरुवार को, सुरक्षा एवं आपदा प्रबन्धन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को सदृढ़ करते हुए MEIL अनपरा एनर्जी लि० पावर प्लांट में आज एक व्यापक डिजास्टर मैनेजमेन्ट मॉक ड्रिल का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों में कर्मचारियों की तत्परता, समन्वय क्षमता तथा सुरक्षा प्रक्रियाओं की प्रभावशीलता का परीक्षण करना था। मॉक ड्रिल के दौरान सम्भावित औद्योगिक दुर्घटना की काल्पनिक स्थिति तैयार की गई, जिसमें प्लांट गेट पर मजदूरों के प्रदर्शन के दौरान कुछ असमाजिक तत्व सुरक्षा घेरा तोड़कर प्लांट के अन्दर पहुँच गये तथा प्लांट की मशीनों को क्षति पहुँचाने का प्रयास दर्शाया गया। उक्त स्थिति की गम्भीरता को देखते हुए सुरक्षा बलों द्वारा तत्काल एवं सुनियोजित कार्रवाई की गई, जिसके परिणाम स्वरूप पूरे परिसर में स्थिति को शीघ्र ही नियंत्रण में कर लिया गया। इस दौरान फायर रिस्पॉन्स टीम ने त्वरित सक्रियता दिखाते हुए आपातकालीन प्रबन्धन की प्रक्रिया को प्रभावी ढंग से अंजाम दिया। साथ ही इमरजेंसी एवैक्यूएशन, प्राथमिक उपचार तथा सुरक्षा प्रोटोकॉल का भी सफलतापूर्वक अभ्यास किया गया।

उक्त घटना की सूचना सी०आई०एस०एफ० अनपरा को भी दी गई, जिसके उपरान्त सी०आई०एस०एफ० उप-समादेष्टा श्री अरविन्द एवं  आर०के० शर्मा अपने रिस्पॉस टीम के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुँचे। उन्होंने MEIL अनपरा की सुरक्षा टीम के साथ मिलकर स्थिति को नियंत्रित करने में सहयोग प्रदान किया। इस कार्रवाई ने आपदा प्रबन्धन एवं सुरक्षा व्यवस्था की मजबूती को प्रभावशाली ढंग से प्रदर्शित किया।

MEIL अनपरा के मुखिया  आनन्द कुमार सिंह ने कहा कि इस प्रकार की मॉक ड्रिल्स कर्मचारियों में सुरक्षा जागरूकता बढ़ाने तथा आपदा के समय त्वरित निर्णय लेने की क्षमता विकसित करने में अत्यन्त महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। कम्पनी भविष्य में भी नियमित रूप से ऐसे अभ्यास आयोजित करती रहेगी ताकि कार्यस्थल पर उच्चतम सुरक्षा मानको को बनाए रखा जा सके। इस अवसर पर MEIL अनपरा के हेड ओ०एण्डएम०  सन्तोष कुमार दुबे ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी तत्परता एवं समन्वय की सराहना की। उन्होंने सुरक्षा उपायों, आपदा प्रबन्धन एवं आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ बनाने हेतु महत्वपूर्ण सुझाव भी दिये तथा सभी कर्मचारियों से सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन करने का आवाहन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *