शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से किया जाये – जिलाधिकारी

Spread the love

 439 में मात्र 43 शिकायतों का मौके पर निस्तारण शेष 396 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के निर्देश

सोनभद्र। शासन की मन्शा के अनुरूप जिले की चारों तहसीलों में मई महीने के तृतीय शनिवार को ‘‘सम्पूर्ण समाधान दिवस‘‘ का आयोजन किया गया, सम्पूर्ण समाधान दिवस घोरावल में जिलाधिकारी चर्चित गौड़, पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा शिकायतकर्ताओं की शिकायतों को सुना गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में भूमि विवाद से सम्बन्धित प्राप्त हुए, मामलों को स्थलीय स्थिति की जॉच करते हुए टीम द्वारा प्रकरणों की स्थलीय जॉच कर निस्तारण कराने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारी को दिये। श्री गौड़ ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शिकायतों के निस्तारण के बाद शिकायतकर्ताओं का फीडबैक लेते हुए शिकायतों का निस्तारण किया जाये, जिससे कि शिकायतकर्ता को किसी प्रकार की समस्या न हो और उनके प्रकरण का निस्तारण समय से किया जा सके। उन्होने कहा कि प्रत्येक प्रकरण को गम्भीरता से लेकर जॉच कर निस्तारण आख्या प्रस्तुत की जाये।  
सम्पूर्ण समाधान दिवस के मौके पर जिलाधिकारी चर्चित गौड़, पुलिस अधीक्षक अभिषेक वार्मा उप जिलाधिकारी घोरावल आशीष कुमार त्रिपाठी ने 183 शिकायतें सुनते हुए, मौके पर ही 09 मामलें निस्तारित किये गये और 06 टीम को क्षेत्र में भेजकर 06 प्रकरण को निस्तारित किया गया। इस प्रकार तहसील दिवस ओबरा में कुल 15 मामले निस्तारित हुए, बाकी 168 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के निर्देश सम्बन्धित को दिये गये। इस मौके पर तहसीलदार घोरावल, नायब तहसीलदार सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहें।
राबर्ट्सगंज में उप जिलाधिकारी अश्विनी कुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। तहसील में आये शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का निस्तारण किया गया, इस दौरान क्षेत्रों में भी टीम भेजकर प्रकरणों का निस्तारण कराया गया और संबंधित को निर्देशित भी किया गया कि इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाये। अवशेष मामलों को गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इस मौके पर उप जिलाधिकारी सदर अश्वनी कुमार, तहसीलदार सदर अमित कुमार आदि ने 147 शिकायतें सुनते हुए, मौके पर ही 22 मामले निस्तारित किये गये, इस प्रकार तहसील दिवस राबर्ट्सगंज में कुल 22 मामले निस्तारित हुए, बाकी 125 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के निर्देश सम्बन्धित को दिये गये।ओबरा का आयोजन उप जिलाधिकारी ओबरा विवेक कुमार सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ, इस मौके पर तहसील में शिकायतकर्ता के माध्यम से प्राप्त प्रार्थना-पत्रों का निस्तारण किया गया, इस दौरान उपजिलाधिकारी ओबरा विवेक कुमार सिंह ने प्रकरणों का निस्तारण कराते हुए संबंधित को निर्देशित भी किया गया कि इसमें किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाये, अवशेष मामलों को गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया। उप जिलाधिकारी ओबरा विवेक कुमार सिंह व तहसीलदार ओबरा आदि ने 62 शिकायतों को सुनते हुए ,मौके पर ही 03 मामले निस्तारित किये गये, 02 टीम क्षेत्र में भेज कर टीम द्वारा 02 निस्तारण किया गया, इस प्रकार तहसील दिवस ओबरा में कुल 05 मामले निस्तारित हुए, बाकी 57 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के निर्देश सम्बन्धित को दिये गये।दुद्धी का आयोजन उप जिलाधिकारी श्री निखिल यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ, इस मौके पर तहसील दिवस में आये शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का निस्तारण किया गया अवशेष मामलों को गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इस मौके पर उप जिलाधिकारी दुद्धी श्री निखिल यादव, तहसीलदार दुद्धी, सी0ओ0 दुद्धी व पिपरी आदि ने 47 शिकायतें सुनते हुए, मौके पर ही 01 मामले निस्तारित किये गये और बाकी 46 प्रार्थना पत्रों को समयबद्ध और गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण के लिए निर्देश सम्बन्धित को दिये गये। चारों तहसीलों में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल शिकायतें-439 प्राप्त हुयी, जिसमें से 43 शिकायतों का निस्तारण टीम भेजकर और मौके पर किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *