अलग अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटना में दो बाइक सवार की मौत एक घायल 

Spread the love

पहली घटना वाराणसी शक्ति नगर रोड पर अहरौरा थाने के समीप हुई तो दूसरी अहरौरा जमुई रोड पर सोनवर्षा गांव के पास डंफर की चपेट में आने से युवक की मौत हुई 

अहरौरा, मिर्जापुर । थाना क्षेत्र के अलग अलग स्थानों पर शुक्रवार को तीन घंटे के भीतर हुई सड़क दुर्घटना में जहां दो लोगों की मौत हो गई वही एक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका उपचार ट्रामा सेन्टर वाराणसी में चल रहा है। जानकारी के अनुसार वाराणसी शक्ति नगर रोड पर स्थित अहरौरा थाने के सामने शुक्रवार की सुबह लगभग साढ़े पांच बजे बाइक से अपने रिश्तेदारी से किसी वैवाहिक समारोह में शामिल होकर अपने घर सरोली मधुपुर थाना रावस्तरगंज सोनभद्र जा रहे बाइक को पीछे से आ रही अज्ञात वाहन ने कुचल दिया जिससे बाइक सवार 22 वर्षीय रोशन कुमार विश्वकर्मा पुत्र शिवा जी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं साथी सुंदरम 22 वर्ष पुत्र रामजी गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पी आर वी पुलिस ने घटना की जानकारी थाने पर दिया और घायल सुंदरम को उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौरा लाया जहां स्थिति गंभीर होने के कारण घायल को ट्रामा सेन्टर वाराणसी रेफर कर दिया गया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक रोशन के शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना देते हुए अंत्य परीक्षण को भेज दिया। थाना प्रभारी अजय कुमार मिश्रा ने बताया की अज्ञात वाहन को चिहिंत किया जा रहा है। दूसरी घटना शुक्रवार को लगभग नौ बजे अहरौरा जमुई रोड पर स्थित सोनवर्षा गांव के पास हुई जहां किसी कार्यक्रम में शामिल होकर बाइक से अपने घर नियामतपुर थाना चुनार जा रहा 36 वर्षीय युवक गोपाल सिंह पुत्र स्व कांता सिंह को पीछे से आ रही तेज रफ्तार डंफर ने कुचल दिया जिससे गोपाल की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलने पर घटना स्थल पर पहुंचे चौकी प्रभारी इमलिया चट्टी सुनील कुमार ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचित किया और शव को स्थानीय थाने पहुंचवाया जहां से अंत्य परीक्षण को भेज दिया गया। मौके से भाग निकली डंफर की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *