आयुष मंत्री ने राजकीय आयुष महाविद्यालयों के प्रधानाचार्यों एवं आयुष चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षकों के साथ समीक्षा बैठक की

Spread the love

महाविद्यालयों में कराए जा रहे निर्माण कार्यों में समय पर पूर्ण कराए जाए

जनप्रतिनिधियों की सहभागिता से समय-समय पर कैम्प लगाकर मरीजों का उपाचार करे- डॉ0 दयाशंकर मिश्र दयालु

लखनऊ। प्रदेश के आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), खाद्य सुरक्षा एवं औषिधि प्रशासन (एमओएस) डॉ0 दयाशंकर मिश्र दयालु ने आज यहां एनेक्सीभवन के सभागार में प्रदेश के आयुष महाविद्यालय एवं चिकित्सालय (राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय एवं चिकित्सालय, राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं राजकीय यूनानी मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय) तथा प्रदेश 50 शैय्यायुक्त आयुष एकीकृत चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षकों के साथ वर्चुअल समीक्षा बैठक की। उन्होंने प्रदेश के आयुष महाविद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देश देते हुए कहा कि वे अपने कालेजों के छात्रावासों के निर्माणाधीन कार्यों को समय पर पूर्ण कराए। इनकी गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए। मानक के अनुरूप निर्माण कार्यों में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी। सभी प्रधानाचार्य समय-समय पर छात्रावासों का निरीक्षण अवश्य करे।

आयुष मंत्री ने सभी महाविद्यालयों के प्रधानाचार्यों एवं 50 शैय्या एकीकृत आयुष चिकित्सालयों के अधीक्षकों को निर्देश देते हुए कहा कि अस्पतालों में दवाइयों की उपलब्धता नियमित रूप से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जो दवाइयों कॉमन है व जिनकी मांग अधिक है। उनकों प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराया जाए। अस्पतालों में दवाइयों की कमी न होने पाए ताकि मरीजों का उपचार में कोई कठिनाई न होने पाए।

डॉ0 दयालु ने निर्देश देते हुए कहा कि अस्पतालों में ओपीडी में आए हुए मरीजों की अधिक से अधिक उपचार करे। चिकित्सक ओपीडी की संख्या को और प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का प्रयास करे। उन्होंने स्थापित जन प्रतिनिधियों के माध्यम से कैम्प लगाकर आयुष चिकित्सा पद्धति द्वारा मरीजों का उपचार करे। उन्होंने चिकित्सकों से कहा कि वे ओपीडी में आए हुए मरीजों को बाहर की दवा लिखने का प्रयास कदापि न करे।

आयुष मंत्री ने कहा कि अस्पतालों की आईपीडी पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि आईपीडी के मरीजों का बेहतर ढंग से उपचार करे, जिससे कि वे जल्द ही स्वस्थ होकर अपने घर जाए। सभी अस्पतालों में ओ0टी की व्यवस्था को सुदृढ़ बनाते हुए अधिक से अधिक माइनर सर्जरी करे। उन्होंने कहा कि टॉप 03 चिकित्सालय जिनकी ओपीडी सर्जरी तथा कैम्प लगाने पर आएंगे उनको सम्मानित भी किया जाएगा।

प्रमुख सचिव आयुष रंजन कुमार में मंत्री को विभाग की अद्यतन प्रगति के विषय में अवगत कराया। उन्होंने मंत्री को आश्वस्त किया कि उनके द्वारा दिए गए निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा।

बैठक विशेष सचिव आयुष, निदेशक आयुर्वेद डॉ0 नारायण दास, निदेशक होम्योपैथिक डॉ0 पी0के0सिंह, निदेशक यूनानी प्रो0 जमाल अख्तर सहित प्रदेश के समस्त आयुष राजकीय महाविद्यालय एवं चिकित्सालय के प्रधानाचार्य के मुख्य चिकित्सक अधीक्षक और वरिष्ठ विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *