नौगढ़:जमसोती,जयमोहनी,मझगावाॅ,तिवारीपुर,तेन्दुहान सहित अन्य गांवों का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

Spread the love

आंधी से हुए नुकसान का जिलाधिकारी ने पीड़ितों से कुशलक्षेम जाना, आपदा राहत हेतु तत्काल कार्यवाही के निर्देश

चन्दौली। जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने जनपद के सुदूर क्षेत्र के नौगढ़ तहसील के विभिन्न गांवों जमशोती, जयमोहनी, माझगावा, तिवारीपुर, तेन्दुहान सहित अन्य गांवों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी के साथ गांव में पहुंचकर जिन-जिन परिवार का आपदा से नुकसान हुआ है उसका आकलन कराया एवं अधिकारियों को निर्देश दिया कि मुख्यमंत्री राहत पोस्ट से 24 घंटे के अंदर मुआवजा राशि पीड़ित के खाते में पहुंच जानी चाहिए। गांव में आवास टैंकर से पानी की उपलब्धता एवं विकास कार्यों का भी ग्रामीणों से हाल जाना। जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने बताया कि प्राकृतिक दैविक आपदा है जिन-जिन लोगों का आंधी तूफान से जो भी नुकसान हुआ है लेखपाल एवं उप जिलाधिकारी को सूचना करें उनके खाते में तत्काल मुआवजा की राशि प्रेषित की जाएगी अधिकारियों से कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य में नहीं होगी। मुख्य विकास अधिकारी  आर जगत साईं,उप जिलाधिकारी विकास मित्तल ,तहसीलदार राहुल सिंह सहित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *